श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव के साथ संपन्न हुआ दस दिवसीय पर्युषण पर्व

Share This

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे दस दिवसीय पर्युषण पर्व का सोमवार को जलधारा महोत्सव के साथ भव्य समापन हुआ। बीते दस दिनों से मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था, जिनमें जैन समाज के धर्मप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन दिवस की शुरुआत भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा से हुई। इस पावन अवसर पर प्रदीप कुमार संजय जैन परिवार द्वारा शांतिधारा संपन्न कराई गई, जबकि भगवान के अभिषेक हेतु जल भरने का सौभाग्य पंकज जैन और मोक्ष जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

इस दौरान चार इन्द्र की भूमिका क्रमशः एकांश जैन, आशीष जैन, सौरभ जैन और विनीत जैन ने निभाई। इसके बाद भव्य जलधारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जल, दूध, दही, घी एवं सर्वौषधि की धाराओं से भगवान का अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया गया।

भक्ति गीतों और भजनों की स्वर लहरियों के बीच चौबीसों तीर्थंकरों की पूजा हुई। आरती मंडल द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों और भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते नजर आए, जिससे मंदिर प्रांगण भक्ति और उत्साह से गूंज उठा।

जलधारा के उपरांत क्षमावाणी पर्व भी मनाया गया, जहां समाज के सभी लोगों ने वर्षभर की भूल-चूक के लिए एक-दूसरे से क्षमा याचना की और “मिच्छामी दुक्कड़ं” कहते हुए गले मिले।

समापन अवसर पर दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांगानेर से आए विद्वान श्रेयांश जैन एवं निखिल जैन का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। विद्वानों ने जैन शास्त्रों का वाचन कर समाजजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

 इस भव्य आयोजन में नगर के सैकड़ों जैन धर्मावलंबियों ने उपस्थिति दर्ज कर धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती मंडल का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...