भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय इटावा में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में अंशुल दुबे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने अंशुल दुबे को दीर्घायु और सफलता की शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह उत्साह और भाईचारे से सराबोर रहा।

इस अवसर पर अंशुल दुबे ने उपस्थित सभी महानुभावों का यथोचित अभिवादन करते हुए हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आपका स्नेह और आशीर्वाद यूं ही मिलता रहेगा।”

भाजपा परिवार के बीच आयोजित यह समारोह पार्टी संगठन की एकजुटता और आत्मीयता का प्रतीक रहा।
