लखना:- विकासखंड महेवा के कस्बा लखना में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्रों में कलश लेकर यात्रा में सम्मिलित हुईं। गाजे-बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याएं एवं महिलाओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे व भजनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात्राओं के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए जगह- जगह शीतल पेय, शरबत की व्यवस्था की गई थी। साथ ही साथ कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई थी।