नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में विद्यार्थी परिषद का गठन, विजयी छात्रों ने ली शपथ

Share This

नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में विद्यार्थियों में अनुशासन और प्रबंधन कौशल के विकास हेतु विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विजयी हुए छात्र-छात्राओं को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कर्नल हयात उल्लाह, विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश यादव (सह जिला विद्यालय निरीक्षक व कन्वीन्यर साइंस क्लब), पूनम शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

शपथ ग्रहण समारोह में फ्लोरिश वर्मा, आरव चौधरी (स्कूल कैप्टन), आयुषी वर्मा (वाइस कैप्टन), ललित भारद्वाज (हेड बॉय), नन्दनी तिवारी (हेड गर्ल), स्वतन्त्र कुमार (वाइस हेड बॉय), अनुष्का यादव (वाइस हेड गर्ल), दीपेश प्रजापति (करेज हाउस कैप्टन), कृष्णा (डिसिप्लिन हाउस कैप्टन), संगीता (फेथ हाउस कैप्टन) और ईशान (यूनिटी हाउस कैप्टन) सहित अन्य पदाधिकारियों ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, भाईचारा, नैतिक मूल्यों और स्वच्छता की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर उनके दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जैसे छोटी-सी चींटी अपने भार से कई गुना वजन उठा लेती है, वैसे ही विद्यार्थियों को भी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए जीवन में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। वहीं, कर्नल हयात उल्लाह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का गठन एक सराहनीय गतिविधि है, जो बच्चों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स टीचर यादवेन्द्र पाल और नृत्य प्रशिक्षक संदीप यादव के निर्देशन में छात्रों ने शानदार सामंजस्य प्रस्तुत किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. शर्मा ने सभी विजयी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी