उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बसरेहर नगर इकाई की बैठक सम्पन्न

Share This

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बसरेहर नगर इकाई की एक अति आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद लतीफ खान मंसूरी ने किया। इस अवसर पर जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में नगर के व्यापारियों द्वारा बसरेहर की प्रमुख समस्याओं को जिला अध्यक्ष के समक्ष रखा गया। व्यापारियों ने बताया कि बसरेहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग दोनों ओर से पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे नगर का व्यापार ठप पड़ने की स्थिति में है और व्यापारी भारी परेशानी झेल रहे हैं।

इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा लगातार व्यापारियों का शोषण, बिजली विभाग के स्मार्ट मीटरों से अधिक बिल जनरेट होना, तथा व्यापारियों के साथ ग्राहकों द्वारा मारपीट जैसी घटनाएं भी बैठक में मुख्य मुद्दे बने रहे। इन पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रविकांत मिश्रा, सुनीत सिंह चौहान, रमेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पोरवाल, लतीफ खान मंसूरी, देवेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सदन पोरवाल, राजीव मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष इटावा मुकेश दुबे, युवा नगर इकाई उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी, नगर अध्यक्ष नवीन यादव, वरिष्ठ महामंत्री इब्राहिम मंसूरी, कोषाध्यक्ष अनु शास्त्री, नगर उपाध्यक्ष सतीश सविता, आनंद राठौर, सोमिल गुप्ता, धीरज पोरवाल, आशीष पोरवाल, फिरोज सविता, सोनू दुबे, अवधेश पोरवाल, विश्राम सिंह शाक्य, राशिद खान, राजकुमार पोरवाल, संजीव दुबे, बंटू सविता, बॉबी शाक्य, युवा नगर अध्यक्ष रजत पोरवाल, युवा वरिष्ठ महामंत्री रवि चौबे, युवा कोषाध्यक्ष अमित पोरवाल सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि व्यापारियों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जाएगा, ताकि नगर का व्यापार पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...