प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों के लिए बीमा व आईडी कार्ड वितरण, सैफई प्रेस क्लब का गठन

Share This

प्रेस क्लब भवन में रविवार को पत्रकारों के बीमा प्रमाणपत्र और सदस्यता आईडी कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसी अवसर पर तहसील सैफई के पत्रकारों के लिए ‘प्रेस क्लब सैफई’ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से दैनिक जागरण के पत्रकार वीपी सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

नवगठित प्रेस क्लब सैफई की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अखिलेश तिवारी, महामंत्री प्रदीप यादव, संयुक्त सचिव अनुज गोड, कोषाध्यक्ष दिलफूल दिवाकर, मीडिया प्रभारी अवनीश यादव, और कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पाल को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र पाल और विशिष्ट अतिथि इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता कुश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब इटावा के महामंत्री विशुन चौधरी, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, वीरेश मिश्रा, एवं वरिष्ठ सदस्य रामनाथ सिंह यादव द्वारा उपस्थित पत्रकारों को तीन लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर प्रमाणपत्र और सदस्यता आईडी कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, चुनौतियों और उत्तरदायित्वों पर भी विचार व्यक्त किए गए।

महामंत्री विशुन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकारिता जनसेवा का माध्यम है, लेकिन आज की पत्रकारिता मूल उद्देश्य से भटकती जा रही है। ऐसे में संगठित होकर जिम्मेदार पत्रकारिता करना समय की मांग है।”
मुख्य अतिथि देवेंद्र पाल ने प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “बीमा और पहचान पत्र जैसे कदम पत्रकारों को आत्मविश्वास और सुरक्षा प्रदान करते हैं।” वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “पत्रकारिता दोधारी तलवार है, जिसमें सोच-समझकर कदम बढ़ाना जरूरी है।”

प्रेस क्लब सैफई के अध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा, “यह पद मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। हम वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश से ऐसा मंच बनाएंगे जो पत्रकारिता की मर्यादा और समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरे।” उन्होंने सैफई क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान संवाद और संगठन के माध्यम से करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश शुक्ला, संजय सक्सेना, प्रदीप शर्मा ‘दोस्त’, तारिक शम्सी, शावेज़ नक़वी, दिलीप छोटू, नीलकमल, प्रेरणा जुबैरी, प्रवीण दुबे, रजत सिंह समेत जिले भर के दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...