शाखाप्रबंधक व कैशियर के सम्मानित करते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारीगण

Share This

बकेवर:- भारतीय स्टेट बैंक शाखा बकेवर के प्रबंधक ऋषिकेश मदनावत और कैशियर इंद्रजीत यादव की सूझबूझ के चलते बकेवर निवासी एक सेवानिवृत शिक्षिका सुधा गुप्ता (परिवर्तित नाम) व उसके पति जो की फ्रॉड कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट होकर बैंक से 15 लाख रुपए फ्रांडिए द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर करने बैंक में पहुंचे थे एन वक्त पर प्रबंधक और कैशियर द्वारा भाप लेने के चलते दंपति रुपए के भारी नुकसान से बचेंगे।

खबर पाकर बैंक पहुंचे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेशीय मंत्री / जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने अपने साथियों के साथ शाखा प्रबंधक ऋषिकेश मदनावत व कैशियर इन्द्र जीत यादव की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें पटका पहना कर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ में सभी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया।

वाक्या इस तरह है कि गुप्ता दंपति के पास एक फ्रॉड कॉल आती है कि “आप गुप्ता जी बोल रहे हैं मैं दिल्ली से आईजी बोल रहा हूं आपका लड़का पहलगाम में हुए हमले में शामिल था उन्होंने कहा कि मेरा लड़का तो वहां पहुंच ही नहीं सकता नौकरी कर रहा है तो उधर से रौबदार आवाज में कहा गया कि वह गलत संगत में पड़ गया है तुमको पता भी नहीं, आसिफ अंसारी ने उसका नाम बताया है” तो गुप्ता दंपति घबरा गए उधर से फिर आवाज आई की बहुत बुरा हाल हो जाएगा तुम्हारे परिवार का, देशद्रोह के आरोप में फांसी होगी तुम्हारा कनेक्शन पाकिस्तान से है।

वहां से तुम्हारे खाते में फंडिंग भी हुई है मना करने पर जानकारी हेतु उसने बैंक का खाता नंबर ,आधार, नंबर पैन नंबर आदि सभी पूछ लिया बाद में कहा कि तुम एटीएम नहीं चलाती हो तो उन्होंने कहा मैं एटीएम नहीं चलता हूं खाते की रकम जानने के बाद उन्होंने कहा कि अगर आप बचाना चाहते हो तो 15 लख रुपए आधे घंटे के भीतर बताए गए खाता नंबर में ट्रांसफर करिए घबराए हुए दंपत्ति भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बकेवर में पहुंचे और उन्होंने पैसे ट्रांसफर करने हेतु आर टी जी एस फॉर्म को भरकर कैशियर को दिया तो कैशियर इंद्रजीत यादव को कुछ शक हुआ उसने कहा आप इतने रुपए भेज कर पूरा खाता ही खाली कर रहे हो क्या कोई बात है तो उन्होंने कहा आप शीघ्र ही पैसा ट्रांसफर करिए इसके बाद कैशियर ने उनको शाखा प्रबंधक ऋषिकेश मदनावत के पास भेजा जैसे ही मदनावत ने बात की तो उन्होंने मामले को भाँप लिया उन्होंने कहा गुप्ता जी क्या बात है जो इतने पैसे को आज किसी खाते में ट्रांसफर कर रहे हो तो गुप्ता दंपति घबराए हुए बैठे रहे ।उसी समय इस फ्रोड़िए की वीडियो कॉल आ जाती है वह पुलिस की ड्रेस में बैठा हुआ कह रहा था कि अभी तक पैसे ट्रांसफर नहीं करवाए उन्होंने कहा मैं शीघ्रता कर रहा हूं तो शाखा प्रबंधक ने उससे बात की उन्होंने जब बात की तो मामला समझमेंआते ही उसने उधर से कॉल डिस्कनेक्ट कर कर दी शाखा प्रबंधक ने दंपति को समझाया और बताया कि वो आज बहुत बड़े फ़्रॉड से बच गए हैं।

इधर खबर लगते ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेशीय मंत्री /जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्रिपाठी अपने साथियों के साथ बैंक पहुंचे और उन्होंने बैंकस्टाफ़की बहुत सराहना की। सभी साथियों के साथ उन्होंने प्रबंधक व कैशियर को सम्मानित किया। प्रबंधक ने कहा कि आजकल बहुत ही संभल कर चलने की जरूरत है और सरकारी अधिकारियों ,पुलिस सीबीआई ,कस्टमर बैंक से केवाईसी और ओटीपी आज पूछे जाने पर आप कतई नहीं बताएं क्योंकि इस प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं की जाती है।बताते ही खाते से रक़म निकाल ली जाती है। इससे पहले भी दो लोगों के एटीएम कार्ड ए टी एम से पैसे निकालते समय फ्राड़िये द्वारा बदल लेने पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक ने कार्ड को लॉक कर दिया था जिससे कोई नुकसान न हो सका। सम्मानित करने वालों में जितेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ ही संजय कुमार त्रिपाठी ,रामकृष्ण दुबे ,नवनीत कुमार पाण्डेय, शिवसागर ,नीरज पाल राहुल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...