जयोत्री एकेडमी में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Share This

सहोदय कॉम्प्लेक्स, इटावा के तत्वावधान में जयोत्री एकेडमी, भर्थना में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण समन्वयक (डी. टी.सी.) डॉ. कैलाश (प्राचार्य पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल) के निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक और प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती भावना, प्राचार्या, दिल्ली पब्लिक स्कूल,
डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, प्राचार्य, नारायणा कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, एम. एस. मनोज, प्राचार्य, डिवाइन लाइट स्कूल,एवं डॉ. शैलेन्द्र शर्मा प्राचार्य चौधरी चरण सिंह पी.जी. कॉलेज, पी.सी. पाण्डेय निदेशक होली पॉइंट अकैडमी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा अखण्ड दीप प्रज्वलन एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात हुए स्वागत समारोह में जयोत्री एकेडमी के प्राचार्य श्री योगेन्द्र नाथ मिश्रा एवं एच.ओ.डी. जयोत्री प्ले-स्कूल श्रीमती शीला मिश्रा ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षण विधियों में नवीनतम प्रयोग, STEM एडुकेशन, मूल्यपरक शिक्षा, तकनीकी एकीकरण एवं नवाचार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा और कार्यशालाएँ आयोजित की गईं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकगणों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। जयोत्री एकेडमी के निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित करते हैं। हमारा प्रयास सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने का रहेगा।”
कार्यक्रम का सफल संचालन काजल रुख़सार ने किया और इसे सफल बनाने में अमित तिवारी, राहुल यादव, अनुज कुमार, अदनान वक्षी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...