एमनीव विज़न स्कूल के सितारे अर्पित यादव और तेज प्रताप का सीबीएसई नेशनल के लिए हुआ चयन

Share This

एमनीव विज़न स्कूल, इटावा ने सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल,कानपुर रोड, लखनऊ में 19 से 21 जुलाई 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025–26 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जहाँ एमनीव विज़न स्कूल के प्रतिभागियों ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिचय देते हुए कई पदक अपने नाम किए।खेल शिक्षक सौरभ कुमार और सहायक शिक्षिका सुश्री नूरी ने छात्रों का हर स्तर पर मार्गदर्शन और सहयोग किया,जिससे उनका उत्साह बना रहा।

विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।कक्षा 8 के अर्पित यादव ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 9 के तेज प्रताप ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक तथा शॉट पुट में रजत पदक हासिल किए। कक्षा 11 के असित कुमार ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।अर्पित यादव और तेज प्रताप अब सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस सफलता का श्रेय छात्रों के साथ-साथ खेल शिक्षक सौरभ कुमार के रणनीतिक प्रशिक्षण और अथक मेहनत को जाता है, जिन्होंने छात्रों को हर परिस्थिति के लिए तैयार किया।सहायक शिक्षिका सुश्री नूरी ने छात्रों का मनोबल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव,वाइस चेयरमैन डॉ.विकास यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल यादव एवं प्रिंसिपल पंकज शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एमनीव विज़न स्कूल के ग्राउंड में किया गया कठिन परिश्रम,अनुशासन और समर्पण आज रंग लाया है।यह सफलता प्रशिक्षण, पारिवारिक सहयोग और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।वे आश्वस्त हैं कि विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर चीफ़ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफ़िसर मनोज श्रीवास्तव,मोहम्‍मद आरिफ,प्रोग्राम हेड विनय शील पठानिया तथा सभी शिक्षकों ने विजेता छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...