अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता गोष्ठी

Share This

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा, जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति इटावा के सयुक्त तत्वाधान में लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल मानिकपुर मोड़ इटावा में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन जैव विविधता विषय पर किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर डॉ.मंजेश कुशवाहा ने मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने कहा कि आज हमने प्रकृति में मौजूद उन चीज़ों का दोहन कर लिया है जो पहले प्रचुर मात्रा में उपलब्ध थीं। इसलिए इन प्राकृतिक चीज़ों को संरक्षित करने की ज़रूरत है। दूसरी चीज़ों के अलावा जैव विविधता के संरक्षण की भी गंभीर ज़रूरत है।

विधालय प्रधानाचार्य कार्व यादव ने बताया कि 22 मई को जैव विविधता के मुद्दों से संबंधित समझ बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा जैव-विविधता पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया है। डीपीओ नमामि  गंगे संजीव चौहान ने बताया कि जैव विविधता की दृष्टि से 17  वृहद विविधतापूर्ण (मेगा डाइवर्सिटी) देश में से एक है विश्व में 2.4% भू-क्षेत्र वाला भारत वैश्विक प्रजातियों में से लगभग 7.5% का प्रतिनिधित्व करता है धरती के चार करोड़ वर्षों के विकास क्रम में वैज्ञानिकों द्वारा अब तक लगभग 16 लाख प्रजातियों की पहचान की जा सकी है और अधिकांश प्रजातियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

जेआरएफ डॉ.संगीता ने कहा कि जैव-विविधता पारितंत्र को स्थिरता प्रदान कर पारिस्थितिक संतुलन को बरकरार रखती है। पौधे तथा जन्तु एक दूसरे से खाद्य शृंखला तथा खाद्य जाल द्वारा जुड़े होते हैं। एक प्रजाति की विलुप्ति दूसरे के जीवन को प्रभावित करती है। इस प्रकार पारितंत्र कमजोर हो जाता है। इस अवसर पर वन दरोगा सुरेश कुमार एवं जिला समन्वयक स्कॉन अनुज तिवारी ने भी अपने विचार  व्यक्त किए और जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रेया राठौर,सरिता, शिवानी कुशवाह, आजरा,गीता, वैष्णवी, तन्वी, रविंद्र कुमार गणेशदत्त,शमशाद, सोहेल,असलम आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...