जंगली कुत्तों ने 4 साल की मासूम को नोचकर मार डाला, गाँव में मातम

Share This

इटावा : गाँव नगला सतनू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जंगली कुत्तों ने महज 4 साल की बच्ची सौम्या को नोच-नोचकर मार डाला। यह घटना गुरुवार शाम को तब हुई जब सौम्या अकेले घर लौट रही थी। गाँव में इस हादसे के बाद दहशत और शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की

सौम्या, जो विपिन जाटव की बेटी थी, अपने पिता के साथ खेत पर गई थी। विपिन मूंगफली की फसल की देखभाल कर रहे थे, जबकि सौम्या कुछ देर बाद घर वापस जाने लगी। रास्ते में झाड़ियों से निकले जंगली कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। चूंकि आसपास कोई नहीं था, इसलिए बच्ची की चीखें सुनने वाला कोई नहीं था। कुछ घंटों बाद उसका क्षत-विक्षत शव खेत के पास मिल ग्रामीणों ने बताया कि ये कुत्ते पहले भी जानवरों और लोगों पर हमला कर चुके हैं। राजू नाम के एक शख्स ने बताया कि कुछ दिन पहले इन्हीं कुत्तों ने उनकी बकरियों के बच्चों पर हमला किया था, लेकिन तब उन्हें बचा लिया गया था। गाँव वाले प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए, नहीं तो ऐसी घटनाएं फिर हो सकती हैं घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान और साम्हों चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...