Tuesday, July 1, 2025

भारत विकास परिषद के नये पदाधिकारियों ने किया दायित्व ग्रहण

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भारत विकास परिषद (पांचाल प्रान्त) विवेकानन्द शाखा भरथना के सम्पन्न हुए दायित्व ग्रहण समारोह में चन्द्रशेखर सिंह राठौर ने अध्यक्ष, रामप्रकाश पाल ने सचिव, लविश कौशल ने कोषाध्यक्ष पद सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण की।

शनिवार को कस्बा के आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में शपथ अधिकारी प्रान्तीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश उपाध्याय ने नवीन पदाधिकारियों चन्द्रशेखर सिंह राठौर को अध्यक्ष, रामप्रकाश पाल को सचिव, लविश कौशल को कोषाध्यक्ष, माधुरी श्रीवास्तव को महिला संयोजिका, सुनील दीक्षित कुक्कू को संगठन सचिव, निखिल पोरवाल को तकनीकी प्रबन्धक सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण करायी। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने भारत माता स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा परिषद के सदस्यों ने आगन्तुक अतिथियों सहित नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह चौहान, आर0एन0 दुबे, अनिल श्रीवास्तव, डा0 संकल्प दुबे, अमित श्रीवास्तव, मिथलेश शुक्ला, देवेन्द्र पोरवाल, सुशान्त उपाध्याय, अशोक कुमार पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स