लखना कालिका मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अवनीश कुमार राय व एस०एस०पी० संजय कुमार वर्मा

Share This

बकेवर/लखना:- सोमबार को नवरात्र के दूसरे दिन डीएम व एस एस पी ने लखना के एतिहासिक कालिका देवी मंदिर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मंदिर से बाईपास तिराहे तक सड़क पर आने जाने के लिए बैरीकेडिंग लगाने के साथ प्राचीन तालाब में नाव डलबाने के निर्देश दिये। वहीं एस एस पी ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने लखना स्थित कालिका देवी मंदिर पर पहुंचकर चैत्र नवरात्र के चलते आने बाली लाखों देबी भक्तों की भीड़ व झंडा,घंटा,जबारे चढाने आने बाले भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र मंदिर परिसर से बाईपास तिराहे तक सड़क के मध्य लोहे ही बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश सीओ भर्थना अतुल प्रधान व प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेन्द्र सिंह राठी व लखना चौकी इंचार्ज मंजीत दयाल को दिये। इसके अलाबा जो भक्त पूजा करने आने से पहले प्राचीन तालाब में स्नान व जल आचमन करने जाते हैं।

उनकी सुरक्षा के लिए एक पैट्रोल चलित मोटर नाव तालाब में डालने को कहा इसके साथ मंदिर परिसर से प्रवेश के बाद छोटे अहाता होकर भक्तों के निकास द्वार को भी देखा जहां से भक्त दर्शन करके निकाले जाएंगे। वहां पर गड्डा होने पर उन्होंने मिट्टी डलवाने के निर्देश दिये। वहीं इस मौके पर मंदिर प्रवंधक रविशंकर शुक्ला व ऋषभ शंकर शुक्ला की व्यवस्था को लेकर सराहना भी की। खोया पाया केन्द्र स्थापित करने के साथ सीसी कैमरों को भी देखा इसके अलाबा चिकित्सा व्यवस्था की व्यवस्था की गयी है।

 

इस निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से उनके साथ एडीएम अभिरंजन श्रीवास्तव,ए एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह,एसडीएम भर्थना उमेश श्रीवास्तव, सीओ यातायात आयुषी सिंह,सीओ भर्थना अतुल प्रधान,प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेन्द्र सिंह राठी,थानाध्यक्ष भरेह प्रीती सेंगर,थानाध्यक्ष लवेदी कपिल चौधरी, लखना चौकी इंचार्ज/ मेला प्रभारी मंजीत दयाल सहित नगर पंचायत लखना के कर्मचारी व स्थानीय लेखपाल अजीत यादव भी उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...