Wednesday, July 9, 2025

आर्य समाज ने मनाया 150वाँ स्थापना दिवस

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर आर्य समाज मन्दिर भरथना के तत्वाधान में आर्य समाज का 150वाँ स्थापना दिवस सामूहिक रूप से यज्ञ मंे आहूति डालकर व प्रसाद वितरण करके मनाया गया।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम स्थित आर्य समाज मन्दिर के तत्वाधान में आर्य समाज का 150वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। प्रातः ही आर्य समाज के अनुयायियों ने मन्दिर परिसर में पहुँचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में पूर्णाहुति डाली तथा बजाजा लाइन चौराहा पर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर देवेन्द्र भँसाली आर्य, भगवान दास आर्य, सत्यभान गुप्ता राजा, मोहन आर्य, सतेन्द्र आर्य, सुरेश चन्द्र आर्य, मूलचन्द्र आर्य, अजय आर्य, अनिल आर्य, अरुण गुप्ता, आभा आर्या, ऊषा आर्या, नन्दकिशोर आर्य, रामलखन आर्य, राजेश आर्य ,अमित आर्य, नवीन आर्य, वैभव आर्य, अतुल आर्य, उत्कर्ष आर्य, लक्ष्य आर्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स