नीलांचल एक्सप्रेस से युवती को बहलाकर ले जा रहे युवक को जीआरपी ने हिरासत में लिया

Share This

इटावा। नीलांचल एक्सप्रेस में एक युवक द्वारा युवती को बहलाकर ले जाने के मामले में जीआरपी ने युवक को हिरासत में लिया है। रविवार सुबह 11:37 बजे इटावा जंक्शन पर ट्रेन रोककर युवक और युवती को उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, पुरी से नई दिल्ली जा रही 12815 नीलांचल एक्सप्रेस के इंजन के पीछे गार्ड बोगी से लगे एसएलआर कोच में अन्य यात्रियों के साथ एक युवक और एक युवती भी यात्रा कर रहे थे। टूंडला कंट्रोल से जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन में एक युवक जबरन युवती को ले जा रहा है। इस पर ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोका गया।

ट्रेन रुकते ही स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, जीआरपी इंस्पेक्टर शैलेश निगम, आरपीएफ एसआई हीराचंद मीना और एएसआई मुकेश विश्वकर्मा ने कोच में पहुंचकर युवक व युवती को उतारकर थाने लाया। इस घटना के कारण ट्रेन जंक्शन पर पांच मिनट तक रुकी रही और 11:42 बजे आगे के लिए रवाना हुई।

यात्रियों के अनुसार, युवती ट्रेन में गुमसुम बैठी थी। जब कुछ यात्रियों ने उससे बातचीत की तो उसने बताया कि युवक ने कानपुर के एक होटल में उसके साथ रेप किया और अब बहलाकर उसे कहीं और ले जा रहा है। यात्रियों ने ट्रेन में मौजूद जीआरपी एस्कॉर्ट को इसकी सूचना दी। इसी दौरान, जब ट्रेन पाता स्टेशन से गुजर रही थी, युवक ने अचानक चेन पुलिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा। यात्रियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और उसकी पिटाई भी की, फिर ट्रेन में वापस ले आए।

इटावा जंक्शन पर पहुंचने के बाद जीआरपी ने युवक को हिरासत में लिया और युवती को महिला पुलिस की सुरक्षा में थाने लाया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने कानपुर जाकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जीआरपी शैलेश निगम ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...