लवेदी के यमुना नदी किनारे बसे हमीरपुरा मंदिर पर हिडम्बेश्वर महादेव की पूजा पाठ करते शिवभक्त

Share This

महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम बोले के जयघोष से मंदिर गूंज उठे। कन्नोज जिले के श्रृंगी रामपुर से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने लखना बकेवर कस्बे से लेकर गांव तक अपने-अपने शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।शाम तक भारी संख्या में लोगों ने भगवान शिव पर गंगा जल चढ़ाया। क्षेत्र के ऐतिहासिक हमीरपुरा शिव मंदिर व परसौली के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर भी आस्था का सैलाब उमड़ा।

कन्नौज जिले के श्रृंगी रामपुर से कांवड़ लेकर आए शिवभक्त कांवड़ चढ़ाने के लिए मंगलवार की देर रात रात तक अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंच गए। लखना बकेवर कस्बे और गांव के मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए रात में ही लाइन लग गई। बुधवार को तड़के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हुआ।

सिर्फ कांवड़ लाने वाले ही नहीं, बल्कि जलाभिषेक करने के लिए अन्य शिवभक्तों की भी सुबह से ही लाइन लग गई। शिवभक्तों ने घी, शहद, बेल पत्र, दूध, दही , धतूरा आदि के साथ जलाभिषेक किया। क्षेत्र के परसौली के यमुना नदी के तट पर स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर व लवेदी के सब्दलपुर स्थित हमीरपुरा शिव मंदिर में सुबह तीन बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। यहां भारी संख्या श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

इसी तरह बकेवर के नेशनल हाईवे स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, गोपाल मंदिर, परमहंस मंदिर के अलावा लखना के नहर बाजार स्थित महेश्वरी शिव मंदिर, मखनू शिव मंदिर,मातनटोला में मातेश्वरी महादेव मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों पर भी शिव भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन जहां अलर्ट मोड पर रहा वहीं शिव भक्तों ने जगह जगह लंगर लगाकर प्रसाद वितरण किया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...