पुलिस कर्मियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित, किशोर न्याय अधिनियम की दी गई विस्तृत जानकारी

Share This

थाना सैफई एवं थाना बैदपुरा में पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि पुलिस कर्मियों को बच्चों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करना चाहिए तथा देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों एवं अपराध में संलिप्त किशोरों के लिए बनाए गए प्रावधानों का पालन करना आवश्यक है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने प्रशिक्षण में भाग लिया और न्यायपीठ बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अपराध में संलिप्त बच्चों को विधि विरुद्ध किशोर कहा जाता है और उनके मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट का अनुपालन किया जाना चाहिए। इसके तहत पुलिस को सादा ड्रेस पहनकर निर्धारित प्रारूपों के अनुसार विधि विरुद्ध किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही उनके पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी संकलित की जानी चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान लघु, गंभीर एवं जघन्य अपराधों की विस्तृत व्याख्या की गई। साथ ही, पॉक्सो पीड़िताओं के लिए उपलब्ध पॉक्सो सपोर्ट पर्सन एवं आर्थिक सहायता की जानकारी दी गई। गुमशुदा बच्चों का डाटा ‘मिशन वात्सल्य भारत’ पोर्टल पर दर्ज करने की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य एवं आंकड़ा विश्लेषक उमर मुर्तजा भी उपस्थित रहे।

थाना सैफई में थाना प्रभारी आरके शर्मा के संयोजन में आयोजित प्रशिक्षण में एसआई आरपी सिंह, ललित कुमार, सुमन यादव, नूर मोहम्मद सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं, थाना बैदपुरा में थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक के संयोजन में हुए प्रशिक्षण में एसआई सुबोध सहाय, अरुण कुमार, प्रेम बाबू, आलम गीर, सुरेंद्र पाल सिंह समेत महिला व पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...