विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

Share This

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के श्रीधाम कॉलोनी में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। 26 वर्षीय विवाहिता काजल पत्नी सोमवीर ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आत्महत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब काजल की सास राजवती ने कमरे का दरवाजा बंद पाया। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे सोमवीर को सूचना दी, जो पास ही परचूनी की दुकान पर काम करता था। सोमवीर के घर पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो देखा गया कि काजल फांसी के फंदे से झूल रही थी।

काजल के मायके वालों ने इस आत्महत्या के पीछे ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। काजल के परिवारजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी सास और ननद उसे शंका की दृष्टि से देखती थीं और लगातार प्रताड़ित करती थीं। काजल अपने माता-पिता की बड़ी बेटी थी और उसकी दो छोटी बहनें भी हैं।

पति सोमवीर ने बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व काजल निवासी धमना की मडैया, थाना बढ़पुरा से हुई थी। शादी के छह साल बाद भी संतान न होने के कारण काजल मानसिक रूप से परेशान रहती थी और उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और ससुराल पक्ष से पूछताछ जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...