सैफई में सफल सर्जरी से महिला को मिला मातृत्व सुख

Share This

पिछले पाँच वर्षों से बाँझपन की समस्या से जूझ रही 28 वर्षीय महिला को उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा की गई सफल सर्जरी से मातृत्व सुख प्राप्त करने का अवसर मिला। इस सर्जरी की विशेषता यह रही कि महिला के दोनों अंडाशयों से ट्यूमर हटाकर प्रजनन अंगों को सुरक्षित रखते हुए ऑपरेशन किया गया।

सर्जरी करने वाली टीम की प्रमुख, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रगति द्विवेदी ने बताया कि यह एक अत्यंत जटिल सर्जरी थी। रोगी के दोनों अंडाशयों में 6×7 सेंटीमीटर आकार के ट्यूमर पाए गए थे। शल्य चिकित्सा से पूर्व आवश्यक जाँचों से पुष्टि हुई कि यह ट्यूमर घातक नहीं था, परंतु यह दोनों अंडाशयों, फैलोपियन ट्यूबों और बड़ी आंत से चिपके हुए थे। बिना किसी क्षति के इन ट्यूमर को निकालना एक बड़ी चुनौती थी। यदि शल्य चिकित्सा समय पर न की जाती, तो महिला को अपने दोनों अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब गंवाने पड़ सकते थे, जिससे उसकी प्राकृतिक गर्भधारण क्षमता और मासिक धर्म समाप्त हो जाते।

सर्जरी से लाभान्वित महिला ने बताया कि उसने पिछले पाँच वर्षों में इटावा से दिल्ली तक कई निजी अस्पतालों में उपचार कराया, जिसमें भारी आर्थिक व्यय हुआ, फिर भी संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। यूपीयूएमएस, सैफई के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में परामर्श के बाद, चिकित्सकों द्वारा सुझाई गई आवश्यक जाँचें और नाममात्र के खर्च में किए गए सफल ऑपरेशन ने उसकी ज़िंदगी बदल दी। अब सफल सर्जरी के बाद उसकी माँ बनने की संभावना बढ़ गई है।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. कल्पना कुमारी ने बताया कि यह सर्जरी बेहद जटिल थी, लेकिन टीम के सामूहिक प्रयास से इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस टीम में डा. प्रगति, डा. वैभवकांति, डा. सारिका, डा. शिल्पी, डॉ. पल्लवी, गैस्ट्रोलॉजी विभाग से डॉ. हितेश, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. मनोज सहित अन्य चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस सफल सर्जरी पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. जैन, प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह, संकायाध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह और अन्य फैकल्टी सदस्यों ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सकीय टीम को बधाई दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...