मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक

Share This

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन विकास भवन में किया गया। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ संबंधित कन्वर्जेंस विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं कुपोषण से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषण संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त किया जाए और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही, उन्होंने पोषण से जुड़ी योजनाओं का समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर तक पहुंचे।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया, जिससे बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने कहा कि समाज को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बच्चों को पोषण संबंधी लाभकारी योजनाओं के प्रति प्रेरित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...