संवैधानिक अधिकार रथयात्रा के 77वें दिन इटावा पहुंचेगी निषाद पार्टी

Share This

निषाद पार्टी द्वारा निकाली जा रही “संवैधानिक अधिकार रथयात्रा” अपने 77वें दिन इटावा पहुंचेगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद 14 फरवरी 2025, शुक्रवार को इटावा में एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उनके हक की लड़ाई को और मजबूत करना है।

इटावा आगमन से पहले करनपुरा के पूर्व सभासद रमेश चंद्र बाथम के घर पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मणि निषाद, जिला अध्यक्ष मीरा निषाद, राष्ट्रीय सचिव रमाकांत कश्यप, राजेश दिवाकर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में रथयात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मणि निषाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. संजय कुमार निषाद पूरे प्रदेश में लगातार रैलियों के माध्यम से पिछड़ों के हक की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इटावा में होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेंगे। निषाद पार्टी की यह यात्रा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय कुमार निषाद सरकार की योजनाओं और निषाद समाज के उत्थान से जुड़ी विभिन्न नीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे समाज के लोगों को जागरूक कर संगठित करने की अपील भी करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा न केवल निषाद समाज बल्कि अन्य पिछड़े वर्गों के अधिकारों की भी रक्षा के लिए की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...