हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

Share This

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन में पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की। इस कार्यवाही में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस ने मिलकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण देते हुए वादी राहुल मिश्रा ने थाना फ्रेण्डस कालोनी में तहरीर दी कि उनका साला हर्षवर्धन सिंह चौहान, जो उनके ससुर लवकुश सिंह चौहान के बेटे हैं, उनके साथ रंजिश रखता था। यह रंजिश उनके ससुर द्वारा वादी की पत्नी ज्योति चौहान के नाम पर मकान की रजिस्ट्री करने के कारण उत्पन्न हुई थी। 9 फरवरी 2025 की रात लगभग 9:30 बजे वादी जब अपने लैपटॉप पर काम कर रहे थे, तब उनके साले हर्षवर्धन सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वादी की पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर थाना फ्रेण्डस कालोनी में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा हत्यारों की तलाश शुरू की गई। दिनांक 10 फरवरी 2025 को एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस को सूचना मिली कि हत्या से संबंधित आरोपी ग्राम देशरमऊ जाने वाले रास्ते पर छिपे हुए हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ओवर ब्रिज के पास चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसे एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी में हर्षवर्धन सिंह चौहान समेत कुल चार लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार शर्मा (प्रभारी एसओजी), उ0नि0 नागेन्द्र चौधरी (प्रभारी सर्विलांस), उ0नि0 अमित कुमार मिश्र (थानाध्यक्ष फ्रेण्डस कालोनी) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...