आज विश्वनाथ टैक्सी मन्दिर पर हिन्दू सेवा समिति के संस्थापक भगवा सेवक प्रदीप शर्मा जी के निर्देशानुसार वरिष्ठ जिला अध्यक्ष भगवा सेवक अनिल मिश्रा ने 20 सदस्यीय वरिष्ठ जिला कार्यकारणी टीम की घोषणा की। इस नई कार्यकारणी में भगवा सेवक चन्द मोहन चौधरी को जिला संरक्षक, भगवा सेवक राज कुमार शर्मा, डॉ. प्राणेश वर्मा, एस एन शुक्ला, ए के विसारिया को जिला महासचिव, जबकि भगवा सेवक आनन्द अग्निहोत्री और सन्त कुमार दोहरे को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा, भगवा सेवक अनिल शर्मा को जिला प्रवक्ता, आनन्द भदौरिया और अविनाश दीक्षित को जिला संगठन सचिव, अमित सक्सेना को सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदीप शुक्ला को जिला सह कोषाध्यक्ष, प्रकाश राजपूत, धीरज कुमार और प्रमोद रावत को जिला सचिव, राजू मिश्रा, योगेश सविता, पप्पू भदौरिया, विनोद बाथम, अखिल अग्रवाल को वरिष्ठ जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

वरिष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। साथ ही, वे विघटित हिन्दू समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शेष पदाधिकारियों की घोषणा कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
इस मौके पर युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष आकाश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, “हमें अपने धर्म और परिवार की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। अगर आवश्यकता पड़ी तो हम अपने प्राण भी न्यौछावर करने से पीछे नहीं हटेंगे। हिन्दुत्व को जागृत करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”
हिन्दू सेवा समिति के संस्थापक भगवा सेवक प्रदीप शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मिशन बाल्मीकि समाज से लेकर ब्राह्मण समाज तक को एकजुट करना और पीड़ित हिन्दू समाज को हर संभव मदद देना है। अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष भगवा सेवक के के मिश्रा ने कहा कि हिन्दू सेवा समिति से जुड़कर हम सभी को समाज को एकजुट करने का कार्य करना चाहिए।
