ऑल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की जसवंतनगर टीम ने तहसील क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्य तहसीलदार दिलीप कुमार, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार, राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवों के प्राचार्य विनोद सादव और मुलायम सिंह इंटर कॉलेज रायनगर के प्राचार्य अनुज शदव से मुलाकात कर संगठन की डायरी और कैलेंडर भेंट किए।
अटेवा के पदाधिकारियों ने इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को लेकर चर्चा की, जिस पर सभी अधिकारियों और प्राचार्यों ने समर्थन व्यक्त किया। अटेवा के सदस्यों ने कहा कि संगठन शिक्षकों और कर्मचारियों के हक के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और उनकी मेहनत को उचित सम्मान मिलना चाहिए।