लबेदी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए चोरों को जेल भेजा

Share This

बकेवर:- लवेदी थाने के सामने स्थित एसबीआई बैंक में बीते दिन पूर्व हुई चोरी की घटना कारित करने वाले एक आरोपित एवं पांच बाल अपचारी को लबेदी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा वही आरोपितों के पास से चोरी में प्रयुक्त सामान सहित बैंक से चोरी किया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए।

इस संबंध में एसबीआई बैंक लवेदी के शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह यादव पुत्र किशन लाल यादव निवासी रणवीर नगर आईटीआई चौराहा जनपद इटावा द्वारा लवेदी थाने पर बैंक में चोरी घटना के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसके आधार पर लवेदी पुलिस ने चोरी की धाराओं में बीएन‌एस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

बृहस्पतिवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि लवेदी पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ लड़कों ने एसबीआई बैंक लवेदी से चोरी का सामान एवं नई बैटरियां चोरी की थी जिन्हें पुराना भट्टा बहादुरपुर घार में छुपा रखी है उसे कहीं बेचने की फिराक में है सूचना पर तत्काल गठित पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए 5 बाल अपचारी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा एक अपाचे बाइक पर सवार आरोपित गांव की ओर भागने लगा जिसे द्वितीय टीम को जारी दूरभाष से अवगत कराया गया।

मोटरसाइकिल सवार आरोपित दोनों ओर से स्वयं को पुलिस टीमों से घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया पुलिस ने आत्मरक्षा के चलते जवाबी फायरिंग की तो एक गोली आरोपित अंकित पुत्र अनिल सिंह के बाएं पैर में लगी जिससे वह घायल अवस्था में मां पार्वती भट्टा से गिरफ्तार किया गया वहीं पकड़े गए बाल अपचारियों ने पुलिस पूछताछ में एसबीआई बैंक में चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं चोरी की घटना को कारित करने एवं प्रयुक्त उपकरण बरामद भी किए गये है।

वहीं पुलिस ने आरोपितों के पास से 1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर मशीन, 1 माउस, 1 कीबोर्ड, 6 बैटरी एटीएम की, 1 डीबीआर, 1 स्कैनर,1 सीसीटीवी कैमरा, 1 सीसीटीवी पावर सप्लायर,1 राउटर, 1 टोनर, 1 सीपीयू, 1 मॉनिटर डेल कंपनी का, एक मॉनिटर फिलिप्स कंपनी का, एक रूम हीटर, एक हूटर, एक पंच मशीन, एक फिंगर स्कैनर, दो चाबी का गुच्छा, एक हथोड़ा, एक सब्बल, एक प्लास, एक मोटरसाइकिल एमबी एक्ट में सीज, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए वहीं उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी इटावा द्वारा₹10000 से पुरस्कृत किया गया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...