सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Share This

प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक, छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने स्वर्गीय मिश्र के विचारों और उनके समाजवादी दर्शन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, “जनेश्वर मिश्र का सपना था कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा निशुल्क उपलब्ध हो। उनके विचार आज भी पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

गोष्ठी में इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे ने भी संबोधन किया। उन्होंने स्वर्गीय मिश्र के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके पदचिह्नों पर चलने और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवार हुसैन, चच्चु शुक्ला, महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, वरिष्ठ नेता के.के. यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष किशन यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आदित्य गोविंद, रामबेटी गोयल, शशि यादव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...