आधार संशोधन के लिए परेशान हैं लोग, लंबी दूरी से आकर भी नहीं हो पा रहा सुधार

Share This

इटावा। आधार संशोधन के नाम पर जिले के लोग कई महीनों से परेशान हैं। कोई पांच किलोमीटर तो कोई 50 किलोमीटर दूर से आ रहा है, लेकिन उसे टोकन व्यवस्था की जानकारी मिल रही है और आधार में सुधार नहीं हो पा रहा है। इस समय प्रधान डाकघर सहित जिले के लगभग 15 उपडाकघरों में आधार संशोधन और नए आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है, लेकिन इन सेवाओं में धीमी गति और समस्याओं के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आधार में सुधार न होने के कारण कई लोग राशन नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, तो वहीं पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी परेशान हैं। शहर के प्रधान डाकघर में आधार संशोधन और नए कार्ड बनवाने पहुंचे लोग पहले कई कागजी कार्रवाई से गुजरते हैं। इसके बाद भी उन्हें सुबह छह बजे से लाइन में लगने की स्थिति बनती है। टोकन हाथ में आने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ता है, और कई बार सर्वर की समस्या या डेस्क बंद होने के कारण उन्हें बिना काम के लौटना पड़ता है।

इसके अलावा राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई-केवाईसी का काम भी चल रहा है, जिसमें आधार में त्रुटि सही कराने और बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं। सर्द हवाओं में लोग सुबह से ही केंद्रों पर पहुंच कर अपना काम कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अक्सर निराशा हाथ लगती है।

इस मुद्दे को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है और वे प्रशासन से समाधान की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि उनके आधार संबंधित काम शीघ्र हो सकें और उन्हें सरकारी लाभ मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...