आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में वार्षिक सांस्कृतिक और स्पोर्ट्स इवेंट ‘एग्जाड्रियम’ का शुभारंभ

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में वार्षिक सांस्कृतिक और स्पोर्ट्स इवेंट ‘एग्जाड्रियम’ का शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके जैन ने मशाल जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्र विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर न केवल अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि इससे उनकी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

उद्घाटन के मौके पर वीसी इलेवन और प्रोवीसी इलेवन के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में वीसी इलेवन ने प्रोवीसी इलेवन को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की। संकायाध्यक्ष मेडिकल डॉ. आदेश कुमार ने कहा कि मेडिकल छात्रों को साल भर पढ़ाई में व्यस्त रहने के बावजूद इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर अपनी खेल भावना और अन्य जरूरी गुणों का विकास करने का अवसर मिलता है।

‘एग्जाड्रियम’ के आयोजक चेयरमैन डॉ. नरेश पाल सिंह ने कार्यक्रम की सफलता की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस वार्षिक सांस्कृतिक और स्पोर्ट्स इवेंट में भाग लेकर छात्र अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को साकार कर सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह, स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. कैलाश मित्तल, डॉ. नुपूर मित्तल, डॉ. रश्मि भुजाडे, डॉ. अजय कुमार गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों ने विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...