संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने किया संबोधित

Share This

इटावा। भाजपा जिला कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष इटावा प्रथम विवेक गुप्ता के संयोजन में संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान और संघर्ष को लेकर इन दिनों राजनीति हो रही है। इसके बीच भाजपा संगठन ने संविधान गौरव अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए भाजपा देश की जनता को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष, संविधान निर्माण और कांग्रेस द्वारा उनके साथ किए गए छल के बारे में जागरूक करेगी।

यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक चलेगा। राजपूत ने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था, लेकिन बाबा साहेब ने सभी नागरिकों को समान अधिकार देने पर बल दिया। कांग्रेस ने बाबा साहेब को उनके जीवनकाल में भारत रत्न से वंचित रखा और मरणोपरांत उन्हें दिल्ली में दो गज जमीन तक नहीं दी।

कार्यशाला में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा विकास भदौरिया, मंडल प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष संजू भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गजेंद्र मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नाथूराम गोयल, पूर्व जिला मंत्री वाशु चौधरी, सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र भदौरिया, जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ हरपाल सिंह भदौरिया, जिला मंत्री रजत चौधरी, सुप्रिया मिश्रा, मुकेश राजपूत, सभासद अकालगंज शरद बाजपेई, रजा खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन हैप्पी, मंडल मंत्री अंकुल चौहान, अक्षय बाजपेई, सदस्य युवा मोर्चा एकलव्य भदौरिया, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्पित तिवारी और सोमेश अवस्थी समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

संविधान गौरव अभियान के जरिए भाजपा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...