मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनाथ व असहाय बच्चों को मिलेगी नियमित मदद

Share This

जसवंतनगर,  मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत अनाथ और असहाय बच्चों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने कहा, “यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।” वे निलोई गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में बोल रहे थे।

बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र बच्चों के आवेदन पर विचार किया गया। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के चयन और उनके भरण-पोषण, माता-पिता या मुख्यकर्ता के जिला कारागार में निरूद्ध परिवार के बच्चों, गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों, तथा दत्तक ग्रहण योजना के तहत निःसंतान दंपत्तियों के चयन पर चर्चा हुई।

फॉस्टर केयर योजना के तहत पोषक माता-पिता (नंद और यशोदा) के चयन और परित्यक्त शिशुओं की देखरेख पर भी विचार किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्र बालिकाओं के आवेदन करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और पंचायत सहायकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इनमें आशा देवी, अवनीत कुमारी, अनुराधा, सहायिका मिथलेश देवी, पंचायत सहायक महिमा कुमारी, आशा कार्यकत्री छाया देवी, द्रोपदी देवी, आरती देवी, अनीसा बेगम, अभयराम, विनय कुमार, प्रदीप कुमार, ध्रुव, गुलशन और विकास प्रमुख रूप से शामिल थे। यह पहल उन बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है जो कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...