बिजली विभाग की ओटीएस योजना में उपभोक्ताओं की कम रुचि, 31 दिसंबर तक मिल रही है सरचार्ज पर पूरी छूट

Share This

सैफई। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी इस योजना में उपभोक्ताओं की रुचि कम ही नजर आ रही है। विद्युत वितरण खंड तृतीय सैफई में अब तक कुल 7895 लाख रुपये के बकाए के मुकाबले केवल 2334 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, जिससे अब तक केवल 152.77 लाख रुपये की वसूली हो सकी है।

योजना के पहले चरण में उपभोक्ताओं को बकाए पर लगने वाले सरचार्ज में पूरी छूट का अवसर 31 दिसंबर तक दिया गया है। इसके बाद योजना का दूसरा चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी और तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित होगा।

अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड तृतीय, सैफई कृष्ण कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह जल्द से जल्द योजना में पंजीकरण कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना है, लेकिन वर्तमान में योजना को लेकर उपभोक्ताओं में रुचि कम दिखाई दे रही है।

एकमुश्त समाधान योजना 15 दिसंबर से शुरू की गई थी, और इसका पहला चरण 31 दिसंबर तक चलेगा। यदि उपभोक्ता 31 दिसंबर तक योजना में पंजीकरण करते हैं तो उन्हें सरचार्ज पर पूरी छूट मिल सकती है। इसके बाद, योजना के दूसरे और तीसरे चरण में बकाया राशि पर छूट में कमी आएगी।

बिजली विभाग ने फिर से उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी बिजली बिलों का बकाया जल्द से जल्द निपटाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...