विश्व कछुआ दिवस पर की जागरूकता गोष्ठी हुआ आयोजन 

Share This

इटावा। नमामि गंगे के अंतर्गत विश्व कछुआ दिवस 2024 के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति इटावा के संयुक्त तत्वाधान में रेंज चकरनगर परिसर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्रभागीय निदेशक अतुल कांत शुक्ला के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे संजीव चौहान ने बताया कि कछुए नदियों के जल को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। प्राय कछुए दो प्रकार के होते है कठोर  कवच एवं मुलायम कवच वाले कछुए l कछुए जहाँ एक ओर सड़ी-गली लाशो को खाकर खत्म करते है। वही दूसरी ओर कठोर कवच वाले कछुए पानी मे पैदा होने वाले हरित शैवाल को खाकर नदियों के जल के प्रदूषण को कम कर देते है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी चकरनगर सत्यनारायण यादव ने कहा कि विश्व कछुआ दिवस प्रत्येक वर्ष 23 मई को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों का ध्यान कछुओं की तरफ आकर्षित करने और उन्हें बचाने के लिए किए जाने वाले मानवीय प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि कछुओं की प्रजाति लगभग 200 मिलियन वर्ष पूर्व से पृथ्वी पर पाई जाती है  इन्हें  विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से एक माना जाता है आज कछुआ धीरे–धीरे विलुप्त होने की कगार पर है यदि उनके प्रति लोगों में जागरूकता नहीं फैलाई गई तो यह प्रजातियां पूरी तरह से खत्म हो सकती हैं।

उप क्षेत्रीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि हिंदू धर्म में कछुओं को भगवान विष्णु के बारह अवतारों में से एक कच्छप अवतार के रूप में जाना जाता है इसलिए आज भी अनेकों मंदिरों में कछुओं के विग्रह विराजमान हैं और लोग उनकी पूजा करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना, वनरक्षक अमरेश कुमार,विपिन कुमार, सौरभ सिंह रुद्र प्रताप सिंह व अनुज तिवारी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी