Sunday, December 7, 2025

आईएमए के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 128 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Share This

इटावा।आईएमए इटावा द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गोद लिए गांव सराय एसर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आईएमए के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 128 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ.एस.सी. गुप्ता व सचिव डा.डी.के.सिंह ने बताया कि आईएमए नेशनल के कार्यक्रम चलो गांव की ओर के तहत आईएमए इटावा द्वारा गोद लिए गांव सराय एसर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विभिन्न रोगों आंख,कान,गला, नाक,हृदय,बुखार,स्त्री रोग,बाल रोग,हड्डी रोग तथा अन्य सभी रोगों से संबंधित आए कुल 128 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमेें से 20 मरीजों के खून की जांच तथा 12 मरीजों की हृदय रोग से संबंधित ईसीजी की निशुल्क जांच हुईं,इसके अलावा विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं भी दीं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सुबह आईएमए इटावा की चिकित्सकों की टीम ने सराय एसर के पंचायत घर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।आईएमए के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ आए फार्मेसी स्टाफ के सहयोग से मरीजों के ब्लड की जांच,ब्लड प्रेशर की जांच के साथ ईसीजी और कई अन्य परीक्षण कर दवाएं भी दीं गईं।

आईएमए के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डा.एस.सी.गुप्ता, डा.एम.एम.पालीवाल,डा.वी.के. गुप्ता,डा.एम.एस.शर्मा,डा.पी.सी.पाण्डेय,डा.डी.के. सिंह,डा.मनोहर सिंघल,डा.रमाकांत रावत,डा.एम. एस.पाल,डा.रवि रंजन,डा.शोभित मेहरोत्रा,डा.संजय कुमार,डा.देवेन्द्र यादव,डा.अंकित पालीवाल,डा. ममता सिंह,डा.मीनल मेहरोत्रा,डा. कुश मेहरोत्रा,डा.श्रीति सिन्हा, ईसीजी स्टाफ,ब्लड टेस्टिंग स्टाफ, हीलिंग स्टाफ सहित फार्मेसी कम्पनी की एम.आर.टीम और ग्राम प्रधान सरवर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी