Wednesday, December 10, 2025

नये पुल निर्माण से आवागमन में होगी सुगमता- प्रो0 रामशंकर कठेरिया

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- पूर्व केन्द्रीय मंत्री/सांसद प्रो० रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि कन्नौज-इटावा हाईवे के मध्य ग्राम बाहरपुर स्थित खतरनाक मोड़ पर अन्हैया नदी के सकरे व जर्जर पुल के बराबर में एक नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। उक्त नवीन पुल के निर्माण से यहाँ ज्यादातर घटित होने वाली दुर्घटनाएं खत्म होगीं और यहाँ का आवागमन सुगम और सरल हो जाएगा।

उन्होंने कहा है कि कन्नौज-इटावा हाईवे निर्माण में उक्त अन्हैया नदी पुल के बराबर में एक नए पुल का 3 करोड़ 14 लाख रूपये की लगायत से निर्माण कराया जाना सुनिश्चित हुआ हैं। सांसद प्रो० कठेरिया ने बताया कि इस पुल के निर्माण हेतु निर्माण कम्पनी के अधिकारियों को मात्र 18 माह का समय दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड, उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला की मौजूदगी में जनसुनवाई के तहत मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पूर्व सांसद प्रो0 कठेरिया ने नवीन पुल निर्माण हेतु विधिविधान से हवन पूजन कर भूमि पूजन किया। इस मौके पर इटावा-कन्नौज हाईवे/पुल निर्माण के अधिकारी प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष मिश्रा, प्रोजेक्ट जरनल मैनेजर संजीब अग्र, प्लांट इंचार्ज अवनीश पांडेय, हरिओम दुबे, अनूप जाटव, कृष्णहरि दुबे छोटू, पंकज दुबे, सुभाष यादव, पूर्व प्रधान अनिल पोरवाल, ओमप्रताप सिंह बण्टू, अंकुर त्रिपाठी, नवनीत गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह राठी, उपनिरीक्षक अरिमर्दन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा नेतागण मौजूद रहे।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...