Sunday, January 18, 2026

पहले दिन ही पालिकाध्यक्ष ने स्काई लिफ्ट वाहन जनता को किया समर्पित

Share This

जसवंतनगर- नगर पालिका परिषद में स्काई लिफ्ट वाहन का लोकार्पण हुआ। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने पालिका प्रशासन द्वारा क्रय की गई स्काई लिफ्ट वाहन का विधिवत पूजन व फीता काटकर लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया है। इस दौरान सभासद व सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वाहन का उपयोग नगर क्षेत्र की स्टीट लाईट को ठीक करने में होगी। नपा परिषद के पास इस तरह के दो वाहन हो जाएंगे। इसमें स्टीट लाईट की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा। इस दौरान पालिका के कर अधीक्षक अरबिंद शर्मा ने बताया है कि नगर परिषद के अंतर्गत बिजली सुधार कार्य में काफी दिक्कत हो रही थी। जिसके मद्देनजर नगर परिषद द्वारा स्काइलिफ्ट गाड़ी खरीदी गई है। जिसके द्वारा बिजली के लंबे-लंबे पोलों में सहज रूप से काम किया जा सकता है। नवनिर्वाचित चेयरमैन सत्यनारायण ने आज पहले दिन कार्यालय में आकर यहां एक सादे समारोह में पूजा अर्चना कर स्काइ लिफ्ट वाहन का लोकार्पण किया। उसके बाद वाहन चालक धर्मेंद्र राठौर को चाबी देकर कार्य के लिए रवाना किया है। इस अवसर पर नगर परिषद कर्मचारियों समेत सभासद शेष कुमार, सभासद सोनी शाक्य के पति हेमू शाक्य, मोहित यादव के अलावा अशोक क्रांतिकारी, सुरेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी