Saturday, June 21, 2025

संस्कार विकास समिति संस्था द्वारा 11 निर्धन जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

Share This

जसवंतनगर- नगर की संस्कार विकास समिति संस्था द्वारा सामूहिक निशुल्क विवाह के आयोजन में 11 निर्धन जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।। नगर की  इस संस्था द्वारा अब तक विवाह दो कार्यक्रम आयोजित हो चुके है। जिसके बाद यह तीसरा अयोजन नगर के प्रभु मैरिज होम में सम्पन्न कराया गया।।

        बताते चले कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघ चालक रामनरेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।  शुभारम्भ में सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ। जिसके बाद 11 दूल्हों की बारात रेलमंडी के रामसीता मंदिर  से प्रारंभ  हुई और मुख्य बाजारों में भ्रमण करती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची।
   जहा  वरमाला आदि रीति रिवाजों के साथ 11 जोडों का विवाह संपन्न कराया गया।।
उक्त संस्था सचिव संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक जोड़े को संस्था द्वारा फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन, अलमारी, डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी सेट,  बारौटी के बर्तन के डबल सेट, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, मोबाइल फोन, सीलिंग पंखा, लेडी पर्श, बड़ा बक्सा, छोटा बक्सा, आटा टंकी, गैस चूल्हा सिलेंडर, बर्तन, हीटर, ट्राली बैग, कुकर, आर्टिफिशियल आभूषण, दुल्हन के लिए साडियाँ,  दूल्हे को दो जोड़ी पैंट शर्ट का कपड़ा, जूता जोड़ी, दुल्हन के लिए दो दो जोड़ी जूते तथा ग्रहस्थी का सारा सामान दहेज में दिया  है।
      जयमाला कार्यक्रम तथा विवाह की अन्य रश्मों और प्रीतिभोज के बाद मध्य रात्रि को सभी वर वधू  को भावभीनी विदाई  दी गई।
   कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, कार्यक्रम सरक्षक मंडल के नाथूराम द्वावेदी, अनुरुद्ध नारायण दीक्षित, अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा सचिव संजीव चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष उमेश नारायण चौधरी,विवाह प्रभारी सर्वेश गुप्ता ओमराम पुरवार, देवेंद्र सिंह,आदि उपस्थित रहे।
Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स