Sunday, December 7, 2025

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share This

भरथना- नगर के पोरवाल धर्मशाला के पीछे वाली गली में ब्लू हैविल्स ब्यूटी पार्लर की संचालिका रश्मी उर्फ निधी पोरवाल (32 वर्ष) पत्नी राजीव पोरवाल की सन्दिग्ध मौत की सूचना से नगर में सनसनी के साथ परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका ने अपने पति, दोनों बच्चों शौर्य 12 वर्ष, धैर्य 9 वर्ष की गैरमौजूदगी में किराये के घर की दूसरी मंजिल पर पंखे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

घटना की जानकारी मृतका के पति राजीव को दोपहर करीब पौने 2 बजे उस वक्त हो सकी, जब वह खाना खाने घर पहुँचा, पत्नी रश्मी को पंखे पर लटका देख राजीव ने दौड़कर पत्नी को फांसी के फन्दे से नीचे उतार लिया और चीख-चीखकर रोने लगा। घटना की खबर मिलते ही मुहल्लेवासी व अन्य लोग भी मौके पर पहुँच गये। उक्त घटना से पत्नी के मायके वालों व पुलिस को भी अवगत कराया गया। जिस पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक, कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुँच घटना को संदिग्ध समझते हुए फारेंसिक व फिंगरप्रिण्ट टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और साक्ष्य जुटाने के प्रयास शुरू कर दिये। इस बीच मृतका के रिश्तेदार व मायके से परिजन भी मौके पर पहुँच गये। जिन्होंने रश्मी की हत्या का आरोप लगाया। तभी पुलिस ने मृतका रश्मी के पति राजीव पोरवाल पुत्र हरिश्चन्द्र पोरवाल निवासी गाँधी नगर भरथना को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी