Sunday, December 28, 2025

कचहरी परिसर में घायल हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर, सूझबूझ से बची घायल पक्षी की जान

Share This

इटावा–यदि समाज जागरूक हो तो वन्यजीवों की जान सभी जगह सुरक्षित रह सकती है। आज जनजागरुकता की ही वजह से ही एक घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बच गई। घटना के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे एक मोर कचहरी परिसर में हवालात के पास बने मंदिर के नजदीक घायल अवस्था में पार्क के किनारे पड़ा हुआ था। उसकी एक टांग ग्रिल में फंसने से टूट चुकी थी। तभी वही कार्य कर रहे जनपद के एक जागरूक नागरिक बंटी की नजर उस मोर पर पड़ी तब उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को मोर के घायल होने की सूचना दी। जिसके बाद पीआरवी 4607 ने तत्काल मौके पर आकर लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचित किया जहां से उन्हें सर्पमित्र वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी का नंबर दिया गया। सिविल लाइन्स थाने से पीआरवी 4607 पर तैनात डायल 112 से कांस्टेबल योगेश कुमार व राम भरोसे ने डॉ आशीष को तत्काल सूचना दी । सूचना मिलते ही डॉ आशीष ने 5 मिनट में ही मौके पर जाकर उस घायल मोर की सही तरीके से मलहम पट्टी कर उसे पानी पिलाया जिसके बाद मोर की घबराहट काफी कम हो गई तत्पश्चात डॉ आशीष ने इस घटना की सूचना प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी इटावा अतुल कांत शुक्ला को दी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा रेंज प्रबल प्रताप सिंह को निर्देशित किया जिसके बाद उन्होंने वन दरोगा रविंद्र मिश्रा को मौके पर भेजा वे मौके पर आए और डॉ आशीष त्रिपाठी ने इटावा पुलिस एवम जनता की मौजूदगी में उस घायल मोर को सुरक्षित रूप से वन विभाग के रविंद्र मिश्रा एवम अन्य कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। जिसे अब वन विभाग की देखरेख में जरूरी इलाज के लिए अस्पताल भी भेज दिया गया है। विदित हो कि जनपद में पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण की दिशा में संस्था ओशन के किए जा रहे अथक प्रयास अब पूर्णतयः फलीभूत हो रहे है जनता बेहद जागरूक हो गई है और किसी भी वन्यजीव के जनपद में दिखाई देने की सूचना सीधे डॉ आशीष त्रिपाठी या डायल 112 को देने लगी है। आज राष्ट्रीय पक्षी मोर के सफल रेस्क्यू में कचहरी परिसर की जागरूक जनता, इटावा पुलिस एवम वन विभाग की टीम का पूर्ण सहयोग रहा। विदित हो कि डॉ आशीष समय समय पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय मोर दिवस मनाने के साथ साथ अपनी पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के लिए जनपद में कार्य कर रही संस्था ओशन (ऑर्गनाइजेशन फॉर कंजरवेशन ऑफ इन्वायरनमेंट एंड नेचर) के माध्यम से विभिन्न वन्यजीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहते है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी