Thursday, December 11, 2025

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ कैलाश हुए नेपाल में सम्मानित

Share This

पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने के कारण एवं छात्र संसद की स्थापना करने के कारण पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ कैलाश चंद यादव को जनकपुर धाम नेपाल के वन प्राविधिक समाज एवं मिथिला वाइल्डलाइफ ट्रस्ट जनकपुर धाम मधेश प्रदेश नेपाल द्वारा सम्मानित किया गया ।यह सम्मान धनुषा धाम में स्वदेशी समाज सेवा समिति के सहयोग से विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल 2022 को नेपाल देश की प्रथम नक्षत्र वाटिका स्थापना के लिए भी दिया गया। यह सम्मान फिरोजाबाद जिले से रुद्राक्ष मैन के नाम से प्रसिद्ध विवेक यादव एवं पूर्व लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अजब सिंह यादव को भी प्रदान किया गया ।इस अवसर पर डॉ कैलाश यादव ने बताया कि इस नक्षत्र वाटिका में 28 पौधे रोपित किए गए हैं एवं धनुषा जनकपुर धाम में नेपाल देश की प्रथम रामायण वाटिका भी संस्था के सहयोग से स्थापित होगी। वाल्मीकि रामायण में वर्णित 126 पौधों को रामायण वाटिका में स्थापित किया जाएगा । मध्य प्रदेश जनकपुर धाम धनुषा के प्रदेश प्रमुख / राज्यपाल हरिशंकर मिश्र , सभामुख प्रदेश सभा रामचंद्र मंडल , मंत्री उद्योग ,पर्यटन तथा वन मंत्रालय सुनीता यादव ,प्रदेश वन निदेशक प्रदेश निदेशालय जगन्नाथ प्रसाद जायसवाल इत्यादि ने कैलाश चंद यादव से भेंट कर उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री राम आशीष यादव प्रदेश सभा सदस्य / विधायक , राम स्वार्थ शाह अध्यक्ष जनकपुर धाम, वन प्राविधिक समाज सुरेश शर्मा, महासचिव जनकपुरधाम वानिक समाज देवनारायण मंडल, अध्यक्ष मिथिला वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट जनकपुर धाम नेपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के कार्य को अनवरत करते रहने के लिए अपील की।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी