Sunday, January 18, 2026

दावेदारी चौराहों पर, और प्रचार सोशल मीडिया पर

Share This

इटावा। अभी निकाय चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दावेदार महिलाओं की बढ़ती संख्या खासकर नेताओं की पत्नियों की दावेदारी को लोग हल्के में ही ले रहे हैं।
दावेदारों की होर्डिंग से शहर का शायद ही कोई चौराहा अछूता हो जहां कोई होर्डिंग न लगी हो। सभी यह जानते हैं कि चुनाव की घोषणा होते ही होर्डिंगों को किसी कबाड़ का हिस्सा बनते देर न लगेगी। फिर भी होड़ शहर में ज्यादा से ज्यादा होर्डिंग्स लगवाने की लगी हुई है।
पत्नियों को समाजसेवी बताने का दावा करने वाले पति यदि जरा सी समझदारी दिखाते तो शायद पत्नियां समाजसेवी भी कुछ दिनों में बन जाती और होर्डिंग्स से ज्यादा चर्चा में आ जाती, लेकिन एक दूसरे की देखा देखी सभी दावेदार पत्नियों की होर्डिंग्स लगवाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
प्रचार भी सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। ऐसा कोई प्लेटफार्म नहीं है जिस पर प्रचार न किया जा रहा हो। हालांकि यह जिम्मेदारी खुद पतियों ने उठा रखी है। वाट्सएप, फेसबुक प्रचार का सबसे आसान तरीका बने हुए है।
सबसे ज्यादा दावेदारी भाजपा से की जा रही है। इनमें ब्राह्मण समाज से छह और गुप्ता समाज से चार महिलाएं दावा कर रहीं हैं। गुप्ता समाज पूर्व में घोषित ओबीसी सीट से ही दावा करता आ रहा है, इस बार भी कर ही रहा है। एक अन्य दावेदार भी गुप्ता समाज से हैं। हालांकि अध्यक्ष पद की दावेदारी इक्का- दुक्का ओबीसी समाज की और से भी की जा रही है, लेकिन उनकी गिनती कम ही है। इनमें कुछ नेत्रियां भाजपा से हैं, लेकिन इनमें से कुछ पदाधिकारी जरूर हैं, लेकिन इनकी जनता के बीच मे ज्यादा पकड़ हो ऐसा नहीं जान पड़ रहा है।
शायद यही वजह है कि ज्यादातर बुद्धिजीवी वर्ग भी यह मानने लगे हैं कि पोस्टर लगवाने वालों को शायद ही टिकट मिले। निर्दलीय लड़कर भले अपनी भड़ास निकाल लें। कुछ ऐसे दावेदार हैं जो पोस्टर वार पर विश्वास न करके गुपचुप तरीके से अपने मिशन में लगे हुए हैं। उन्हें नाम और काम दोनों का सहारा मिल सकता है। इसलिए वह होर्डिंग बाजी से दूर हैं। कुछ तो भाजपा के वैचारिक संगठन से ताल्लुक रखते हैं।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी