Saturday, December 27, 2025

धू-धूकर जला घर,गृहस्थी जलकर हुई राख 

Share This

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम अड्डा तालपार ककराई में बीती देर शाम करीब सात बजे एक घर धू-धूकर जल गया। अग्नि काण्ड घटना के अज्ञात रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पीड़ित गृहस्वामी महिला पिंकी पत्नी रामवीर ने कोतवाली में नामजदों के विरुद्ध प्रार्थना सौंप कर समय रहते न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

कोतवाली में सौंपे गए प्रार्थना पत्र में ग्राम अड्डा तालपार ककरई निवासनी पिंकी पत्नी रामवीर ने बताया की वह विगत माह 7 फरवरी से अपने पति व दोनो बेटों के साथ गैर जनपद में रह रही है उसका पति बाहर रहकर मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। जबकि गांव में उसका घर व गृहस्थी का सारा सामान भरा पड़ा था।
पीड़ित महिला पिंकी के अनुसार शुक्रवार की सुबह उसे गांव से सूचना मिली की बीती रात्रि उसका घर धू-धूकर जल गया है जिसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जल कर राख हो गया है। घटना की सूचना पर जब वह अपने गांव पहुंच रही थी इसी बीच गांव निवासी मानपाल सिंह व अनंत राम सिंह ने उन्हें सूचित किया की बीती रात्रि पड़ोसी ग्राम नगला नथा निवासी चार नामजदों व गांव निवासी एक नामजद सहित पांच नामजदों ने उसके घर को आग लगा कर राख के ढेर में तब्दील कर दिया है। महिला के अनुसार अग्निकांड में घर में रखा 4 कुंतल गेंहू, 3 कट्टा लाह सरसों,विस्तर,कपड़े,बर्तन,चारपाई आदि गृहस्थी का सामान चल कर राख हो गया है।
पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल 112 नम्बर पर सूचना दर्ज कराकर भयभीत होकर कोतवाली पहुंची जहां पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंप कर अग्नि काण्ड की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर घटना की जॉच पड़ताल शुरू करदी है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी