Sunday, December 7, 2025

भाविप संस्कार के कार्यक्रम में शिवपाल करेंगे 21 कन्याओं के हाथ पीले

Share This

जसवंतनगर (इटावा)- क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार ,26 फरवरी को यहां भारत विकास परिषद “संस्कार” शाखा द्वारा आयोजित सामूहिक निशुल्क विवाह समारोह में 21 कन्याओं के हाथ पीले करेंगे। यह जानकारी भाविप संस्कार शाखा जसवंत नगर के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, सचिव जवाहर लाल शाक्य, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने देते हुए बताया है कि यह कार्यक्रम मंचीय रामलीला परिसर, मिडिल स्कूल जसवंत नगर में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित होगा। शिवपाल सिंह यादव के अलावा भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रमेश मेहरोत्रा तथा पूर्व प्रांतीय महासचिव मुन्ना लाल वर्मा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि संस्कार शाखा पिछले एक दर्जन वर्षों से नगर में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है। इस सामूहिक विवाह समारोह का प्रभारी पवन कुमार गुप्ता,हरिमोहन राजपूत, गणेश यादव को बनाया गया है। प्रबंधन समिति में कमल कुमार गुप्ता,ओमकार यादव ,मोहित गुप्ता ,डा विश्राम सिंह शाक्य ,शशि भूषण यादव ,ऋषि दीप गुप्ता ,डॉ प्रदीप यादव, कमलेश यादव, बृजेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार ,सुधीर शाक्य ,यशवर्धन ,सारदेव यादव जैसे समाजसेवी शामिल हैं। विवाह समारोह प्रातः 9 बजे शुरू होगा और 11 बजे 21 दूल्हों की बारात नगर भ्रमण पर निकलेगी,जो राम सीता मंदिर से उठकर मिडिल स्कूल आएगी।जयमाला कार्यक्रम अपराह्न 1बजे और विदाई शाम 6 बजे नवयुगलों की होगी। सभी बारातियों के लिए संस्कार शाखा ने प्रीतिभोज की व्यवस्था नगर के दानदाताओं के सहयोग से की है। इन्हीं के सहयोग से दहेज में प्रत्येक विवाहित जोड़े को हजारों रुपए कीमत का घर गृहस्ती का सामान दहेज में दिया जाएगा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

झण्डा लगाने की कोशि‍श में पुलि‍सि‍या गोली के शि‍कार बने छह लोग

भर्थना के वि‍द्यार्थियों ने जुलूस नि‍काला। मवेशीखाने के मवेशियों  को मुक्‍त्‍ा कर दि‍या और  तहसील पर राष्‍ट्रीय झण्‍डा लगा दि‍या तथा रेल के तार...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...