Sunday, June 15, 2025

यूपी के बागपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुई पुष्प वर्षा

Share This

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में उत्साह देखते ही बन रहा है जिस तरीके का अपार जनसमर्थन भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है उसे यह प्रमाणित होता है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़े , 32 साल से सत्ता में न होने के बावजूद अभी भी बहुत गहराई से जमीं हैं, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पूरे देश से गुजरती हुई कल 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंची जहां पर लाखों लाख के जनसमूह ने दिल खोलकर राहुल गांधी का स्वागत किया और भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया,

आज उत्तर प्रदेश में यात्रा का दूसरा दिन है राहुल गांधी गाजियाबाद से बागपत जनपद में प्रवेश कर चुके हैं आज जनता जनार्दन पूरे रास्ते दिल खोलकर पुष्प और मालाओं की वर्षा कर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का स्वागत करती दिखी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष तौर से किसानों और सेना में जाने वाले युवाओं का क्षेत्र है जहां सबसे ज्यादा किसान और युवा दोनों प्रभावित हैं

  1. आज विभिन्न किसान संगठनों ने अपना समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को दिया और राहुल गांधी के साथ कदमताल की, उसके साथ युवा जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उन्होंने श्री राहुल गांधी जी से मुलाकात की और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ कदमताल की साथ में अग्निवीर योजना के खिलाफ अपनी बात युवाओं ने राहुल गांधी के समक्ष रखी
    आज प्रसिद्ध राष्ट्रीय हास्य कलाकार राजीव निगम ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया और राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलें इस अवसर पर राजीव निगम ने कहा कि देश को हम अपने अपने तरीके से जोड़ने का काम कर रहे हैं आज उसी क्रम में राहुल गांधी जी के इस अभियान को हमारा समर्थन है हम उन्हें इस राष्ट्रहित में किए जा रहे शुभ कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हैं,
    आज राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के कार्यकर्ताओं/नेताओं ने अपने झंडे लहराकर भारत जोड़ो यात्रा स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की,
    आज सिविल सोसायटी के लोगों ने भी भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की और श्री राहुल गांधी से मुलाकात कर उनके इस प्रशंसनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दी सिविल सोसाइटी में प्रमुख रूप से विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर डॉक्टर एवं अन्य सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल रहे।
Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स