Tuesday, November 18, 2025

हलवाई को मारी गोली गंभीर अवस्था में सैफई रेफर 

Share This

इटावा। इटावा में दूध लेकर आ रहे बुजुर्ग को हमलावरों ने गोली मार दी। सुबह ईदगाह चौराहे से दूध लेकर वापस लौट रहे थे, तभी मैनपुरी फाटक अंडर ग्राउंड पुल में गोली मार दी जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शुक्रवार सुबह शहर में हुए दो गोली कांड से हड़कंप मच गया। पहली घटना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की है। जिसमें बस ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी घटना सिविल लाइन क्षेत्र के मैनपुरी फाटक रेलवे अंडर ब्रिज की है। जिसके नीचे हलवाई का काम करने वाले वृद्ध को गोली मार दी गई। दोनों ही घटना शहर के पॉश इलाके की है।
सुबह करीब साढ़े पांच बजे 55 वर्षीय मुकुट सिंह निवासी अड्डा जालिम सिविल लाइन घर से दूध लेने के लिए ईदगाह चौराहा जा रहे थे,तभी मोहल्ले के रहने वाले अजय ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। मुकुट सिंह घायल होकर ओवर ब्रिज के अंदर ही गिर गए। राहगीर की सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
वहीं घायल मुकुट सिंह के बेटे दीपक ने बताया पिता रोज की तरह सुबह दूध लेने के लिए ईदगाह चौराहा जा रहे थे,तभी किसी ने उनको गोली मार दी। इसकी जानकारी मिलते ही उनको अस्पताल लाया गया। वह बलराम सिंह चौराहा पर मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करते हैं। घायल मुकुट सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे मोहल्ले में रहने वाले अजय पुत्र संतोष ने पीछे से गोली मारी।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1969 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी