Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेपंचतत्व में विलीन हुई अखिलेश यादव की ताई

पंचतत्व में विलीन हुई अखिलेश यादव की ताई

इटावा सैफ़ई –आज स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की भाभी मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव की दादी (अखिलेश यादव की ताई) का बीमारी के चलते सैफई मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया,निधन की ख़बर मिलने के बाद सैफई में शोक की लहर है। रामगोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव समेत पूरा परिवार सैफई आवास पर अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचा।

सैफई आवास पर भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि स्थल पर लाया गया जहां पर तेज प्रताप यादव ने अपनी दादी को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि के दौरान पूरा सैफई कुनबा अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद रहा।

दरअसल आज तड़के 3 बजे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की भाभी समन्द्रा देवी 90 वर्षीय का बीमारी के चलते निधन हो गया। जिसके बाद आज अंतिम संस्कार के लिए सैफई परिवार सैफई में पहुंचा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत पूरा परिवार सैफई अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचा।

 

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें