नवागत सीडीओ संजय कुमार सिंह ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण अनुशासन और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

Share This

 नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संजय कुमार सिंह (आईएएस) ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति, नेम प्लेट एवं कक्ष संकेतकों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण में कई स्थानों पर व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाए जाने पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी सीटों पर स्पष्ट और सुवाच्य नेम प्लेट अवश्य लगवाएं तथा कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का सुव्यवस्थित और सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कार्यालयों में पान, गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों का वातावरण स्वच्छ, व्यवस्थित और अनुशासित होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान दुग्ध विकास विभाग के कक्ष पर कक्ष संकेतक (नेम बोर्ड) नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को तत्काल नामांकन एवं संकेतक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विभागों में भी आवश्यक सुधार शीघ्र कराने को कहा।

सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, अनुशासन बनाए रखने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की नियमित समीक्षा की जाएगी। यदि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ के औचक निरीक्षण से विकास भवन के विभिन्न विभागों में दिनभर हलचल बनी रही और कर्मचारियों में कार्य व्यवस्था को लेकर गंभीरता देखने को मिली।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...