सांसद जितेन्द्र दोहरे ने श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद

Share This

इटावा। समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय सांसद जितेन्द्र दोहरे ने दिवियापुर विधानसभा क्षेत्र के अछल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पाता के ग्राम देवी के पूर्वा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव भी मौजूद रहे।

कथा स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों एवं आयोजकों ने सांसद और विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कथा श्रवण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सांसद जितेन्द्र दोहरे ने कहा कि जनता की सेवा करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा मिले प्रेम, सम्मान और स्नेह के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आस्था और जनसेवा के भाव का सुंदर संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने सांसद एवं विधायक से क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब गांधी और नेहरू इटावा आए, आजादी के आंदोलन को मिली नई गति

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा भी राष्ट्रीय आंदोलन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा। इटावा नगर के साथ जिले के प्रमुख कस्बों और...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...