इटावा में 22 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी, भीषण गर्मी और लू को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Share This

इटावा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जनपद इटावा सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी दिनों में भीषण गर्मी एवं उष्ण लहर (हीट वेव) से लेकर तीव्र उष्ण लहर (सीवियर हीट वेव) की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 18 मई से 22 मई 2026 तक इटावा जनपद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए बताया कि तेज गर्म एवं शुष्क पछुआ हवाओं तथा लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय अत्यधिक गर्मी और लू जैसी परिस्थितियां बनी रहेंगी। दोपहर में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

प्रशासन के अनुसार वृद्धजन, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, किसान, श्रमिक, दिव्यांगजन एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर निकाय, पशुपालन विभाग एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क रहने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन द्वारा जारी प्रमुख सावधानियां

  • सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
  • हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें।
  • बाहर निकलते समय सिर को टोपी, गमछा, दुपट्टा या छाते से ढककर रखें।
  • लंबे समय तक खाली पेट न रहें तथा हल्का एवं ताजा भोजन करें।
  • बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को बंद वाहनों या धूप में लंबे समय तक न छोड़ें।
  • किसान एवं श्रमिक सुबह और शाम के समय ही खेतों में कार्य करें तथा बीच-बीच में विश्राम लें।
  • चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक पसीना या बेहोशी जैसी स्थिति होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
  • विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और आग लगने की घटनाओं से बचाव हेतु सतर्क रहें।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं का ही पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष के नंबर 05688-250077, 297204 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी की गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...