इटावा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ ‘नौका विहार महामहोत्सव’,

Share This

इटावा। ब्रह्म मध्य गौड़ीय सम्प्रदाय ‘श्री श्री गौर निताई परिवार’ द्वारा आगरा रोड स्थित नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, आलमपुर हौज में आयोजित भव्य ‘नौका विहार महामहोत्सव’ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अलौकिक धार्मिक आयोजन में इटावा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

महोत्सव की शुरुआत सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। शाम 5 बजे आयोजित भव्य हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे परिसर में ‘हरे कृष्णा, हरे रामा’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

ठाकुर जी के नौका विहार ने मोहा मन

शाम 6 बजे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘नौका विहार’ शुरू हुआ। विशेष रूप से सुसज्जित भव्य नौका में ठाकुर जी को विराजमान कराया गया। सनातन धर्म प्रचारक पं. मनुपत्र दास के सानिध्य में सेवादारों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ ठाकुर जी का नौका विहार कराया। इस दिव्य दृश्य के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दीपदान और महाप्रसाद वितरण बना आकर्षण

नौका विहार के पश्चात शाम 7 बजे भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों दीपकों की रोशनी से पूरा आयोजन स्थल जगमगा उठा और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इसके बाद रात 8 बजे से महाप्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों, कॉलेज प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और धार्मिक चेतना का संचार होता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...