एक्सपायरी व खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री न बिके- अ0भा0ग्रा0पं0

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भरथना की नियमित बैठक नगर अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव के मुहल्ला कल्यान नगर स्थित आवास पर सम्पन्न हुई।

जिसमें नगर में धड़ल्ले से बिक रहे एक्सपायरी व ख़राब गुणवत्ता वाले खाद्य-पेय पदार्थों के भीषण गर्मी में मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त कर नगर के व्यापारियों से अपील की गई कि वह कम गुणवत्ता व एक्सपायरी व खुले में खाद्य-पेय पदार्थों की बिक्री बिल्कुल न करें अन्यथा की स्थिति में शिकायत मिलने पर सम्बन्धित विभाग को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की माँग की जाएगी। अंत में समस्त कार्यकर्ताओं को संगठन की डायरी का वितरण कर यात्रीहित में स्टेशन अधीक्षक भरथना मनोज कुमार का प्लेटफार्म पर उचित प्रकाश व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान निशांत पोरवाल (एडवोकेट), अनिल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, ब्रजेश पोरवाल, हिमांशु गुप्ता, रामप्रकाश पाल, ब्रहमप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश कौशल, विष्णु राठौर, रामनरेश पोरवाल, शिवम गोस्वामी, बॉबी गुप्ता, रवि शर्मा, शिवेंद्र भदौरिया (एडवोकेट), अविरल गुप्ता, रिषभ पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...